फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवरात्रि आज, शिवालयों में उमड़ेगी भक्तों की भीड़

Thu, 09 Aug 2018 04:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
Maha Shivratri
विज्ञापन
आज सावन की शिवरात्रि है। शहर के मंदिरों में दिन भर शिव भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो जाएगा। जलाभिषेक के लिए मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहेगा। हरिद्वार से गंगा जल लाकर कांवड़िए शिव को जल चढ़ाएंगे। वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ पूजा अर्चना की जाएगी।
विज्ञापन


नोएडा के सेक्टर -19 स्थित सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-22 के शिव दुर्गा धाम मंदिर, सेक्टर -12 का कलेरिया बाबा मंदिर, वोडा महादेव मंदिर, सेक्टर -2 हनुमान मंदिर में कांवड़िए जलाभिषेक करेंगे। इनके रुकने की व्यवस्था भी की गई है। 

मंदिरों और शिव के दरबार को फूलों से सजाया गया है। बृहस्पतिवार सुबह से दिनभर मुहूर्त के मुताबिक भगवान भोले को जल चढ़ाएंगे। मंदिरों में भंडारा होगा। पंडित प्रकाश जोशी ने बताया कि  भगवान शिव सच्चे दिल से मांगी गई मनोकामना जरूरी पूरी करते हैं। इस बार मासिक शिवरात्रि का शुभ मुहूर्त 8 अगस्त को रात्रि 12 बजकर 9 मिनट से 9 अगस्त के दोपहर के 1 बजकर 2 मिनट तक है।
विज्ञापन


लग सकता है जाम 
शिवरात्रि पर मंदिरों के आसपास भारी भीड़ जमा होने से ट्रैफिक की रफ्तार थम सकती है। मंदिरों के आसपास जाम लग सकता है। हालांकि, ट्रैफिक पुलिस की ओर से विशेष सावधानी बरती गई है। मुख्य मंदिरों के पास पुलिस की भी तैनाती होगी। वहीं, मंदिर प्रबंधक की तरफ से भी वालंटियर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें