फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में ठंडी हवाओं से छूट रही कंपकंपी, दो दिन बाद राहत मिलने के आसार

Fri, 18 Dec 2020 10:33 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सुदर्शन झा
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर शीत लहर की चपेट में है। पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाएं दिल्लीवालों पर सितम ढा रही है। हाड़ कंपाने वाली ठंड से लोग शुक्रवार को ठिठुरने को मजबूर रहे।

विज्ञापन


दोपहर की खिली-खिली धूप से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन सूरज ढूबने से पहले दोबारा कड़ाके की ठंड का लोगों अहसास हुआ। मौसम विभाग को पूर्वानुमान है कि दिल्ली पहुंचने वाली हवाओं की दिशा बदलने से दो दिन बाद ठंड से राहत मिल सकती है। 21 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से दिल्ली पहुंचने वाली हवाएं दक्षिण दिशा से चलेंगी। इससे न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है।

प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन कम 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान भी सामान्य से तीन कम 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में अधिक गिरावट न होने की वजह से दोपहर में धूप की गर्माहट से लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 98 फीसदी और न्यूनतम 38 फीसदी दर्ज किया गया है। वहीं, पिछले कुछ दिनों के मुकाबले सुबह के समय कोहरे से भी लोगों को राहत मिली है। सुबह 8:30 बजे तक दृश्यता का स्तर 1500 मीटर दर्ज किया गया है, जो हल्की श्रेणी में आता है।

इसके अलावा दिल्ली के विभिन्न इलाकों में शामिल मुंगेशपुर में सबसे कम 2.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। साथ ही आया नगर में 3.5 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड 3.8 डिग्री सेल्सियस, पालम 4.4 डिग्री सेल्सियस, गुरुग्राम 4 डिग्री सेल्सियस व नजफगढ़ 5.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

स्काईमेट वेदर के प्रमुख मौसम विज्ञानी महेश पलावत के अनुसार, फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता न के बराबर है। इस वजह से पहाड़ों पर बर्फबारी थमने के बाद उत्तर की दिशा से आने वाली हवाएं दिल्ली के न्यूनतम तापमान को लगातार 5 डिग्री सेल्सियस से कम रख रही हैं। हालांकि, आगामी 21 दिसंबर के बाद एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार बन रहे हैं। साथ ही हवा का रुख भी दक्षिण दिशा की ओर हो जाएगा।

इससे न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज होगी जिससे दिल्ली वासियों को कड़ाके की ठंड से राहत मिल सकती है। गौरतलब है कि इस बार राजधानी की सर्दी लगातार रिकॉर्ड बना रही है जिसका सिलसिला अक्तूबर से ही शुरू हो चुका था। दिल्ली की सर्दी अक्तूबर में 57, नवंबर में 17 और दिसंबर में अब तक 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। वहीं, पिछले कुछ दिनों से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी बराबर गिरावट दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें