फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर-हर महादेव के उद्घोष से दिनभर गूंजे शिवालय

Mon, 10 Jul 2017 07:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हर-हर महादेव के उद्घोष से सोमवार को दिनभर शहर के शिवालय गूंजते रहे। घंटों की आवाज और शंखनाद के बीच सावन के पहले सोमवार को भगवान शंकर की विधि विधान से शिवभक्तों ने पूजा अर्चना की।
विज्ञापन


अपने भोले को खुश करने के लिए शिवभक्तों में होड़ लगी रही। सुबह पांच बजे से ही शिवलिंग पर जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया।  वहीं मंदिरों में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए।

सावन के पहले सोमवार के उपलक्ष्य में साइबर सिटी के करीब 200 मंदिरों को सजा दिया गया।  घंटेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित रघुवीर शास्त्री ने बताया कि इस बार सावन की शुरूआत सोमवार से हुई है। इसलिए यह सावन शिवभक्तों के लिए खास रहेगा। मंदिर में शिवभक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। भक्तों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन


सुबह 5:00 बजे ही मंदिर में भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। शहर के प्रकाश पुरी मंदिर में सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ रही। ज्यादा भीड़ को देखते हुए मंदिरों के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई थी।

पंडित अमरचंद भारद्वाज ने बताया कि 27 साल बाद सावन का ऐसा संयोग हुआ है कि सावन की शुरूआत भी सोमवार से हुई है और समापन भी सोमवार के साथ होगा। इसे इंदुवार हर्षण योग कहते हैं। ऐसे में पूजा का पुण्य कई गुणा बढ़ जाता है। 

इन मंदिरों में रही भीड़..
सोहना चौक सिदेश्वर मंदिर,सदर बाजार भूतेश्वर मंदिर, रेलवे रोड़ प्रेम मंदिर, घंटेश्वर मंदिर, भवानी एंक्लेव पर्ण कुटिया, सेक्टर-4 राम मंदिर, कृष्ण मंदिर, प्रकाशपुरी मंदिर आदि।

शहर में जगह जगह लगे कावड़ियों के लिए लगे शिविर
सावन लगते ही शिव के भजन कावड़ियों के शिविरों में गूंजने शुरू हो गए हैं। कई जगहों पर कावड़ियों के लिए ठहरने, नहाने-धोने और खाने-पीने की भी व्यवस्था की गई है। इस बार हर शिविर में फर्स्ट एड की भी सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें