फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: शीटो रयू कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया ने दिया एडवांस कुमिटे कराटे का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नई दिल्ली।
शीटो रयू कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया ने अलिपुर में दो दिवसीय एडवांस कुमिटे कराटे ट्रेनिंग सेमिनार का आयोजन हुआ। इस प्रशिक्षण शिविर का संचालन अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कराटे विशेषज्ञ सेंसई इयाल निर, ब्लैक बेल्ट 7वें डान एवं आईटीकेएफ वर्ल्ड चैंपियन की ओर से किया जा रहा है। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए कराटे खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और कोचों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सेमिनार में प्रतिभागियों को आधुनिक कुमिटे तकनीकों, मुकाबले की रणनीतियों, समय प्रबंधन, संतुलन और गति नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही, खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए मानसिक और शारीरिक तैयारी के गुर भी सिखाए गए। सेंसई इयाल निर ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और आत्मविश्वास किसी भी खिलाड़ी को सफलता की ओर ले जाते हैं। इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देते हैं और उन्हें वैश्विक मंच के लिए तैयार करते हैं। प्रतिभागियों ने इस सेमिनार को अत्यंत लाभकारी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें