फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1984 दंगा : अकाली दल के कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों में झड़प, हिरासत में केंद्रीय मंत्री

Sat, 03 Nov 2018 01:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अकाली दल का प्रदर्शन - फोटो : ani
1984 में हुए सिख विरोधी दंगों को 34 साल हो चुके हैं लेकिन आज भी पीड़ित परिवारों को न्याय का इंतजार है। इसी को लेकर शिरोमणि अकाली दल ने आज दिल्ली में रैली निकालकर दंगा पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और उनके साथियों को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन

2 of 5
akali dal protest - फोटो : ani
इस रैली में केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल भी शामिल हुईं। जब सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की तो दोनों पक्षों में झड़प भी हो गई। इसस मौके पर हरसिमरत कौर ने कहा, हमारा समुदाय 34 सालों से न्याय का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
akali dal protest - फोटो : ani
 हजारों सिखों को मौत के घाट उतार दिया गया, कई महिलाओं का बलात्कार किया और कई लोग बेघर हो गए। यह घटना देश के इतिहास में काला अध्याय है। किसी को न्याय नहीं मिला। आखिर क्यों न्यायपालिका स्वतः संज्ञान नहीं ले रही।
 

4 of 5
akali dal protest - फोटो : ani
दिल्ली के रकाब गंज गुरुद्वारे के पास हो रहे अकाली दल के इस प्रदर्शन के दौरान पुतला भी जलाया। प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा। वहीं प्रदर्शन न रुकने पर सुरक्षाबलों ने केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर और उनके साथियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
akali dal protest - फोटो : ani
सिख विरोधी दंगों को पीड़ितो को न्याय दिलाने की मांग सालों से चल रही है हालांकि अब तक इस मामले में कोई फैसला नहीं आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें