शिप्रा मामले में परिजन आगे कोई भी जांच करवाना नहीं चाहते। मंगलवार को शिप्रा के पिता सतीश कटारिया ने अमर उजाला से बातचीत में मीडिया का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि बेटी सुरक्षित घर लौट आई है। उसका अपहरण नहीं किया गया था।
उन्होंने कहा कि शिप्रा ने सारी बातें पुलिस को बता दी हैं जिसके आधार पर पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस की थी। इस मामले में अब क्रिमिनल केस नहीं बनता। ऐसे में उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है कि केस बंद कर दिया जाए।
इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि अब मीडिया को भी कवरेज बंद कर देनी चाहिए। मालूम हो कि परिजनों ने सेक्टर-37 निवासी शिप्रा मलिक के संदिग्ध हालात में गायब होने के बाद सेक्टर-20 थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।