फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी वेबसाइट में अभी भी शीला दीक्षित ही मुख्यमंत्री

Thu, 23 Jan 2014 02:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित अभी भी वेबसाइट पर दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं। सेवा विभाग की मीनिस्टर इंचार्ज तो ऊर्जा विभाग की वेबसाइट में मुख्यमंत्री की जगह शीला दीक्षित का नाम दर्ज है।
विज्ञापन


सूचना तकनीक का बखूबी इस्तेमाल करने वाली आम आदमी पार्टी अभी तक दिल्ली सरकार की वेबसाइट को अपडेट नहीं करवा सकी है।

चुनाव आयोग की तरफ से आए निर्देश के बाद मुख्य सचिव ने आदेश जारी करके सभी विभागों की वेबसाइट से मंत्रियों के नाम और फोटो हटवाए थे। अगर ऐसा न किया गया होता तो जिस तरह से कई महीने पूर्व के अपडेट वेबसाइट्स पर हैं, पुराने मंत्री का चेहरा अभी तक यूं ही दिखाई देता।

नई बात यह भी है कि दिल्ली सरकार के बाकी किसी विभाग की वेबसाइट पर आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल या किसी अन्य मंत्री का नाम और फोटो नहीं है।
विज्ञापन


सचिवालय में फरियादी करते रहे केजरीवाल का इंतजार
अरविंद केजरीवाल का धरना मंगलवार को खत्म हुआ तो फरियादियों को उम्मीद बंधी कि बुधवार को सचिवालय में उनकी फरियाद सुनने मुख्यमंत्री पहुंचेंगे। लेकिन तबीयत खराब होने के कारण केजरीवाल सचिवालय नहीं पहुंचे।

मंत्री मनीष सिसोदिया, सोमनाथ भारती और कुछ अन्य मंत्री ही सचिवालय पहुंचे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जब 28 दिसंबर को शपथ लेकर दिल्ली सचिवालय पहुंचे, तब से लगातार फरियादियों और मिलने वालों की भीड़ सचिवालय में जुट रही थी।

कार्यकर्ता और समर्थक भी पहुंच रहे थे। लेकिन बुधवार को भीड़ ऐसी नहीं दिखी। पास बनवाने वाले काउंटर पर भी गिनती के लोग दिखाई दिए। मंत्री बैठकों में व्यवस्त रहे। इस बीच गहमागहमी में मंत्री मीडिया से बातचीत करने से बचते रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें