फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप सरकार के फैसले को शीला ने दी चुनौती

Tue, 25 Feb 2014 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार के गिरते ही पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ अमानत में खयानत व भ्रष्टाचार के आरोप मामले में एक बार फिर नया मोड़ आ गया है।
विज्ञापन


शीला दीक्षित ने मामले में अपने खिलाफ चल रहे मामले में आवेदन दायर किया है। उन्होंने आप सरकार के उस फैसले को चुनौती दी है जिसमें निचली अदालत के फैसले के खिलाफ दायर अपील को वापस लेने का आग्रह किया गया था।

यह भी पढ़ें:केजरीवाल के रोड शो में होगा टिकट के लिए शक्ति प्रदर्शन

शीला दीक्षित के अधिवक्ता ने आवेदन में तर्क रखा कि निचली अदालत के फैसले के खिलाफ दायर अपील को आप सरकार ने गलत तरीके से वापस लेने का निर्णय किया है।

इसलिए कोई भी निर्णय लेने से पहले उनका तर्क सुना जाए। न्यायमूर्ति वीपी वैश के समक्ष इस मुद्दे पर बुधवार को सुनवाई तय है।

यह भी पढ़ें:केजरीवाल को अंबानी का खर्चा पता है लेकिन अपना नहीं!

गौरतलब है कि तीस हजारी स्थित विशेष जज नरोत्तम कौशल ने भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता की शिकायत के आधार पर 31 अगस्त 2013 को दिए अपने फैसले में पुलिस को शीला दीक्षित व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


लोकायुक्त के फैसले में भी स्पष्ट है कि कुल 22.56 करोड़ रुपये का दुरुपयोग किया गया।

उन्होंने प्रथम दृष्टया मुख्यमंत्री व अन्य अधिकारियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी, 420 व 409 के तहत आपराधिक षड्यंत्र, धोखाधड़ी व अमानत में खयानत व भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने के साक्ष्य है। उन्होंने पुलिस को निर्देश दिया कि इन सभी के खिलाफ उक्त धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें