फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी को मनाने के लिए घर के बाहर समर्थकों का हुजूम, टाइटलर और शीला दीक्षित भी पहुंचे

Wed, 29 May 2019 07:25 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी के घर पहुंची शीला दीक्षित - फोटो : ani
विज्ञापन

कांग्रेस की करारी के हार के बाद उसके कारणों पर मंथन के लिए बुलाई गई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में जबसे राहुल गांधी ने अपने इस्तीफे की बात कही है, कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता उन्हें मनाने में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि वह अभी तक इस्तीफे पर अड़े हैं। 

विज्ञापन


बीते तीन दिनों से कई नेता राहुल गांधी से बात कर चुके हैं और उनका कहना है कि उन्हें अपना इस्तीफा वापस ले लेना चाहिए। इसी के मद्देनजर शीला दीक्षित भी आज समर्थकों के साथ राहुल गांधी के घर उनसे मिलने पहुंचीं। बताया जा रहा है कि अन्य नेता भी अपने समर्थकों के साथ राहुल के घर के बाहर जुटे हैं और पद पर बने रहने की मांग कर रहे हैं। इन नेताओं में कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर भी शामिल हैं।
शीला दीक्षित और टाइटलर के अलावा जीतू कोचर, रमाकांत गोस्वामी, जय किशन, हारुण यूसुफ समेत कई नेता तुगलक लेन स्थित राहुल के निवास स्थान पहुंचे। शीला दीक्षित ने वहां पहुंचकर राहुल को समझाने की कोशिश की। शीला ने राहुल से इस्तीफा वापस लेने की बात कही है। गांधी-नेहरू परिवार की करीबी कही जाने वाली शीला दीक्षित मंगलवार से ही राहुल गांधी से इस्तीफा को लेकर परेशान हैं। उनका कहना है कि यह बहुत ही नाजुक दौर है और पार्टी को राहुल के नेतृत्व की जरूरत है। आने वाले कुछ महीनों में कई राज्यों के चुनाव हैं ऐसे में पार्टी उनके मार्गदर्शन में ही काम करती रहनी चाहिए।
विज्ञापन


इससे पहले खबर आई थी कि राहुल गहलोत और पायलट से मिलेंगे मगर वह इन दोनों नेताओं सहित किसी भी बड़े नेता से नहीं मिले। इसके बाद दोनों नेताओं ने प्रियंका गांधी से मुलाकात की। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें