फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदभार संभालने से पहले ही रणनीति बनाने में जुटी शीला दीक्षित, 16 को संभाल सकती है कार्यभार

Fri, 11 Jan 2019 09:04 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शीला दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित 16 जनवरी को अपने तीन सहयोगियों सहित कार्यभार संभाल सकती है। उधर पदभार संभालने से पूर्व ही शीला अपने तेवर में नजर आई और तीनों कार्यकारी अध्यक्षों के साथ शुक्रवार को बैठक कर रणनीति बनाने में जुट गई। 

विज्ञापन


श्रीमती शीला दीक्षित को बृहस्पतिवार को ही पार्टी हाईकमान ने प्रदेश अध्यक्ष बनाने की घोषणा की थी। इसके अलावा उनके साथ पूर्व विधायक देवेन्द्र यादव, राजेश लिलोठिया व पूर्व मंत्री हारूण यूसुफ को बतौर कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की घोषणा की थी। 

शुक्रवार को शीला दीक्षित को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। प्रदेश स्तर के नेता व कार्यकर्ता उनके निवास पर बधाई देने के लिए पूरा दिन पंहुचते रहे। सभी को शीला के नेतृत्व में एक बार फिर कांग्रेस की सत्ता में वापसी नजर आ रही है। 
विज्ञापन


बताया जा रही है वे 16 जनवरी को अपने तीनों साथियों के साथ कार्यभार संभालेगी। इसके अलावा वे उसी दिन मीडिया से भी खुलकर बातचीत करेंगी और अपनी रणनीति से अवगत करवाएंगी। 

उधर शुक्रवार की शाम तीनों साथी देवेन्द्र, लिलोठिया व हारूण उनसे मिलने निवास पर गए। हालांकि उन्होंने इसे ओपचारिक मीटिंग बतिया लेकिन शीला ने तीनों के साथ मिलकर भविष्य की रणनीति पर विचार किया ताकि कांग्रेस को आगे बढ़ाया जा सके। 

Trending Videos
विज्ञापन

जो अपमान आप पार्टी ने शीला का किया है वो भूली नहीं होंगी

केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर उन्हें बधाई दी। इतना ही नहीं गायेल ने साथ ही आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए उन्हें आगह किया कि जिस प्रकार आप पार्टी ने उन्हें बार-बार अपमानित किया है उसे वह भूली नहीं होंगी।  

गोयल ने कहा कि आप पार्टी ने बार-बार कांग्रेस व दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और यहां तक कहा कि वह शीला दीक्षित को जेल पहुंचा कर ही राहत की सांस लेंगे। पिछले चार साल में केजरीवाल सरकार के ऊपर कांग्रेस भी भ्रष्टाचार व नाकामियों के आरोप लगाती रहीं है। दोनों पार्टियों को एक दूसरें पर आरोपों का जवाब जनता को देना होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें