सूरजपुर कोतवाली पुलिस को शाहदरा गांव के जंगल में एक युवती का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है। पहचान मिटाने के इरादे से युवती के चेहरे को ईंट या किसी पत्थर से हमलाकर कुचल दिया गया है।
शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने युवती की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए जंगल में फेंक दिया है। मामले में रेप की आशंका भी जताई जा रही है।
सूरजपुर कोतवाली प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि, ग्रामीणों के माध्यम से शाहदरा गांव के पास जंगल में युवती का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की है।
युवती की उम्र 20 से 25 वर्ष है। उसके दाहिने हाथ की हथेली में मेंहदी लगी है। हाथ में शादाब नाम लिखा है। इसके अलाव कलाई में घड़ी भी पहनी हुई है। प्रभारी ने बताया कि युवती की हत्या कर जंगल में फेंका गया है।
हत्यारे ने उसका चेहरे पर ईंट से वार किया है, जिससे उसकी पहचान नही किया जा सके। पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी है। मौके पर मिले साक्ष्यों के आधार पर उसकी पहचान कराई जा रही है। प्रभारी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।