फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाजिया दबे पांव से क्यों पहुंची नामांकन करने?

Sat, 22 Mar 2014 12:20 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आचार संहिता का खयाल कर आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार शाजिया इल्मी साधारण तरीके से नामांकन कराने पहुंचीं। प्रस्तावकों के समय से न पहुंचने और नामांकन के कागजात तैयार न होने के कारण शाजिया को करीब घंटे भर तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


इस दौरान शाजिया लोगों से बातचीत करती रहीं। नामांकन के दौरान ‘आप’ का कोई पदाधिकारी भी शाजिया के साथ नहीं दिखा।

शुक्रवार को शाजिया करीब दोपहर दो बजे नामांकन करने कलक्ट्रेट पहुंचीं। शाजिया अपने चार समर्थकों के साथ आईं। नामांकन के लिए भवन में प्रवेश करने पर शाजिया को पता चला कि नामांकन के लिए जरूरी कागजात उनके पास नहीं हैं साथ ही दो प्रस्तावक भी नहीं पहुंचे।

प्रस्तावकों के इंतजार और कागजात तैयार ने होने के कारण उन्हें करीब एक घंटे तक नामांकन के लिए इंतजार करना पड़ा। प्रस्तावकों के आने पर करीब 2.50 बजे भागती हुई शाजिया नामांकन कक्ष में दाखिल हुईं और नामांकन किया।
विज्ञापन


नामांकन के बाद पत्रकारों द्वारा प्रस्तावक न आने का सवाल पूछने पर शाजिया नाराज हो गईं और पत्रकारों के सवाल का बिना जवाब दिए वहां से चली गईं। बाहर रोड पर शाजिया के समर्थकों ने फूलमाला पहनाकर जमकर नारेबाजी की।

आम नहीं हैं ‘आप’ की शाजिया
आम आदमी का चोला ओढ़कर खुद को सामान्य आदमी साबित करने वाले आम आदमी पार्टी की गाजियाबाद प्रत्याशी ‘आम’ नहीं हैं। शाजिया इल्मी ने नामांकन में जो कागजात दिए हैं उनके हिसाब से वह करोड़ों की मालकिन हैं। शाजिया के पति साजिद मलिक भी करोड़पति हैं।

शाजिया की चल संपत्ति 2,64,24,702 रुपये है तो उनके पति की चल संपत्ति 13,32,68,830 रुपये की है। शाजिया के पास 40,90,900 रुपये की अचल संपत्ति है तो उनके पति के पास 1,70,75,937 रुपये की अचल संपत्ति है। 
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें