फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के 'रण' में उतरीं राष्ट्रपति की बेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपने धुरंधरों की तीसरी सूची जारी कर दी है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी को ग्रेटर कैलाश से उतारा गया है।
विज्ञापन


वहीं पूर्व मंत्री रमाकांत गोस्वामी और मंगतराम सिंघल का टिकट काट दिया गया है। राजेंद्र नगर से ब्रह्म यादव और आदर्श नगर से उत्तरी दिल्ली नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष मुकेश गोयल को मौका दिया गया।

15 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की खासियत यह भी है कि 15 में से 10 नए चेहरे हैं, जबकि पांच पूर्व विधायक हैं। पूर्व विधायक जसवंत राणा का टिकट भी काट दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं रोहताश नगर से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू शर्मा के बेटे और पूर्व विधायक विपिन शर्मा, सीमापुरी से पूर्व विधायक वीर सिंह धींगान, पटपड़गंज से अनिल कुमार, पटेल नगर से राजेश लिलोठिया पर पार्टी ने फिर से भरोसा जताया है।
Trending Videos

चार महिलाओं को दिया मौका

कांग्रेस की अब तक जारी तीन सूची में शामिल 64 प्रत्याशियों में चार महिलाओं को मौका दिया गया है। वहीं उत्तराखंड से एक और पूर्वांचल से दो प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।

जो सीटें रुकी हैं, उसमें सबसे महत्वपूर्ण नई दिल्ली है, जहां से आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल मैदान में हैं। यहां से दिल्ली की पूर्व मंत्री प्रोफेेसर किरण वालिया को उतारने की तैयारी है।

मोती नगर, तिलक नगर, संगम विहार, करावल नगर और बाबरपुर से प्रत्याशी की घोषणा भी अभी बाकी है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बाकी बची 6 सीटों की घोषणा भी अगले दो दिन में कर दी जाएगी।
विज्ञापन

कांग्रेस ने अब तक घोषित किए 64 नाम

रमाकांत गोस्वामी और मंगतराम का टिकट कटा
तीसरी सूची में 15 प्रत्याशी दो महिलाओं को मौका
नई दिल्ली से प्रत्याशी का नाम अभी भी जारी नहीं
विधानसभाप्रत्याशी
नरेलाप्रवीण कुमार
आदर्श नगरमुकेश गोयल
रिठालाजगदीश यादव
शकूरबस्तीचमनलाल शर्मा
पटेल नगर(सु.)राजेश लिलोठिया
मादीपुर(सु.)मालाराम गंगवाल
हरी नगरसीपी मित्तल
पालममदन मोहन
राजेंद्र नगरब्रह्म यादव
ग्रेटर कैलाशशर्मिष्ठा मुखर्जी
पटपड़गंजअनिल कुमार
कृष्णा नगरबंसी लाल
सीमापुरी (सु.)वीर सिंह धींगान
रोहताश नगरविपिन शर्मा
गोकलपुर (सु.)श्रीमती रिंकू
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें