पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 15 दिसंबर के बाद शरजील शाहीन बाग में दो जनवरी तक रहा था। पूछताछ में पता चला है कि शाहीन बाग का धरना-प्रदर्शन शरजील के भड़काऊ भाषणों के बाद शुरू हुआ था। पुलिस ने 13 दिसंबर को हुई एफआईआर में शरजील को गिरफ्तार किया है।
अपराध शाखा के अधिकारियों के अनुसार, जामिया नगर दंगे के मामले में अब तक जो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं, उनसे फिर से पूछताछ की जाएगी। उनसे शरजील के बारे में पूछा जाएगा। दूसरी तरफ, अपराध शाखा की एसआईटी ने शरजील की आवाज के सैंपल ले लिए हैं। जामिया नगर व शाहीन बाग में दिए गए भड़काऊ भाषण की आवाज से इनका मिलान कराया जाएगा। पुलिस ने सैंपल फोरेंसिक जांच के लिए भेज जल्द ही रिपोर्ट मांगी है।