फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साझा सांस्कृतिक विरासत एससीओ देशों को जोड़ने का मजबूत माध्यम : गजेंद्र शेखावत

विज्ञापन
विज्ञापन
एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच के दूसरे दिन देशों की साझा सांस्कृतिक विरासत, कला, वास्तुकला पर चर्चा
विज्ञापन

पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण समन्वय मंत्री डॉ. मुसद्दिक मसूद मलिक ने भी लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राजधानी में आयोजित प्रथम शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सभ्यतागत संवाद मंच के दूसरे दिन शनिवार को विभिन्न देशों की साझा सांस्कृतिक विरासत, कला, वास्तुकला और ऐतिहासिक व्यापारिक संबंधों पर चर्चा हुई। 20 से 22 नवंबर तक आयोजित कार्यक्रम में एससीओ सदस्य और सहयोगी देशों के मंत्रियों, इतिहासकारों, शिक्षाविदों और कला-संस्कृति से जुड़े विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।



केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि साझा सांस्कृतिक विरासत एससीओ देशों को जोड़ने का मजबूत माध्यम है। उन्होंने कहा कि हमारी सभ्यताएं केवल अतीत की विरासत नहीं हैं, बल्कि ऐसी जीवंत परंपराएं हैं, जिनसे आज भी हमें सीखने और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन

पुराना किला साझा विरासत की जीवंत कहानी : डॉ. मलिक



इस दौरान पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण समन्वय मंत्री डॉ. मुसद्दिक मसूद मलिक ने पुराना किला का उदाहरण देते हुए कहा कि यह भारत की साझा सांस्कृतिक विरासत और विविधता की जीवंत कहानी है। उन्होंने बताया कि किले के निर्माण में हुमायूं और शेरशाह सूरी की अलग-अलग सांस्कृतिक परंपराओं की झलक मिलती है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग पहचान और परंपराओं का सम्मान करते हुए आपसी संवाद को आगे बढ़ाना जरूरी है।



संस्कृति मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल ने कहा कि यह मंच विभिन्न देशों को अपनी सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक संबंधों को समझने का अवसर देता है। वहीं, विदेश मंत्रालय में अपर सचिव आलोक डिमरी ने कहा कि संस्कृति को केवल सरकारी संस्थाओं तक सीमित नहीं रखना चाहिए।
स्थापत्य संबंधों पर चर्चा



कार्यक्रम के दौरान तीसरे सत्र में एससीओ देशों के बीच कलात्मक और स्थापत्य संबंधों पर चर्चा हुई। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महानिदेशक यदुबीर सिंह रावत ने इसकी अध्यक्षता की। वहीं, चौथे सत्र में ऐतिहासिक व्यापारिक मार्गों, व्यापारियों, बौद्ध भिक्षुओं और शासकों के जरिए विभिन्न सभ्यताओं के बीच बने सांस्कृतिक संबंधों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन




इसके अलावा विद्वानों और विशेषज्ञों ने भारत तथा अन्य देशों के बीच पुराने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में अजरबैजान, नेपाल, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, रूस, ईरान, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान समेत कई देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए। दिन के अंत में सभी प्रतिभागियों ने राय पिथौरा सांस्कृतिक परिसर में आयोजित द लाइट एंड द लोटस : रेलिक्स ऑफ द अवेकन्ड वन प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें