शारदा विश्वविद्यालय के छात्र एहतेशाम बिलाल सोफी के आतंकी संगठन से जुड़ने का फोटो-ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कश्मीर पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, रविवार को कश्मीर की विभिन्न घटनाओं की जानकारी देने वाले फेसबुक पेज पर बिलाल के फोटो के फर्जी होने का दावा किया जा रहा है। पोस्ट में एक अन्य आतंकी का फोटो उसी तरह उंगली ऊपर किए आईएसजेके के झंडे के नीचे दिखाया गया है, जिस तरह बिलाल का फोटो वायरल किया गया था।
दरअसल, शुक्रवार रात छात्र बिलाल का आईएसजेके के झंडे के साथ काले कपड़े पहले एक फोटो तेजी से वायरल हुई थी। इसके साथ एक ऑडियो भी था जिसमें शारदा विश्वविद्यालय में एक माह पूर्व हुए भारतीय व अफगान छात्रों में झगड़े का जिक्र किया गया था। इस झगड़े में बिलाल को कुछ छात्रों ने अफगान समझकर पीट दिया था। वायरल ऑडियो में बिलाल को पीटने का भी जिक्र था। इधर, शनिवार को डीजीपी उत्तर प्रदेश ओपी सिंह ने कहा था कि अभी यह निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता कि बिलाल ने आतंकी संगठन ज्वाइन कर लिया है। अब, कश्मीर के फेसबुक पेज पर दूसरे आतंकी का फोटो उसी अंदाज में पोस्ट करने के बाद बिलाल के फोटो एडिट कर वायरल करने का दावा किया जा रहा है।
कश्मीर ने पुलिस ने किया केस दर्ज
एहतेशाम बिलाल के मामले में स्थानीय पुलिस की एक टीम श्रीनगर पड़ताल के लिए पहुंची है। जानकारी मिली है कि बिलाल के खिलाफ श्रीनगर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अब, उसकी गुमशुदगी की जांच बंद कर दी जाएगी। इसके अलावा भी टीम बिलाल के संबंध में अन्य जानकारियां जुटा रही है, जिसकी जानकारी टीम के वापस लौटने पर होगी।
- अमित किशोर श्रीवास्तव, सीओ