फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: शारदीय नवरात्र शुरू, पूर्वी दिल्ली के मंदिरों में लौटी रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। श्राद्ध पक्ष की समाप्ति के बाद रविवार को शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो गई। इसके साथ ही पूर्वी दिल्ली के मंदिरों में रौनक लौट आई और पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही श्रद्धालु उमड़ पड़े।
विज्ञापन

मंदिरों में घंटियों की गूंज सुनाई दी। माता के जयकारों के बीच भक्तों ने दर्शन किए। उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उत्तर-पूर्वी दिल्ली स्थित ब्रह्मपुरी के प्राचीन शिव मंदिर समिति के प्रधान जीएल शर्मा ने बताया कि श्रद्धालु पूजा की थाली, फूल, नारियल और प्रसाद लेकर मंदिर पहुंचे। कई भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर व्रत का संकल्प लिया। बताया कि नवरात्रों के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना का विशेष महत्व है। इसी के साथ नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत हो गई है। आने वाले दिनों में मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें