फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक तरीके से पत्नि के पहरे पर पति ने किया दुष्कर्म

Sat, 09 May 2015 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
जेवर के एक गांव में शनिवार को 15 वर्षीय दलित किशोरी को गैंगरेप का वीडियो दिखाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब किशोरी ने इसका विरोध किया तो युवक ने पत्नी के साथ मिलकर उसे जिंदा जला दिया।
विज्ञापन


सौ फीसदी जली हालत में किशोरी की नोएडा के कैलाश अस्पताल से दिल्ली ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह दसवीं में पढ़ने वाली किशोरी घर पर अकेली थी। आरोप है कि सुबह करीब आठ बजे पशुओं का डॉक्टर लोकेंद्र पत्नी अर्चना के साथ उसके पास आया।
विज्ञापन

विज्ञापन

मिट्टी का तेल डालकर लगाई आग

आरोपी ने उसे वीडियो दिखाया, जिसमें गांव का ही सोनू उससे दुष्कर्म कर रहा था और प्रदीप वीडियो बना रहा था। किशोरी को धमकाकर लोकेंद्र ने भी उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान पत्नी दरवाजे पर पहरा दे रही थी।

किशोरी ने जब लोगों को बताने की बात कही तो दंपति ने उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। चीख सुनकर जब गांव वाले दौड़े तो आरोपी फरार हो गए। परिजन और गांव के लोग किशोरी को लेकर पहले रमेरा चौकी फिर जेवर थाने पहुंचे।

यहां से उसे कैलाश अस्पताल ले जाया गया जहां से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में किशोरी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर सोनू, प्रदीप समेत दुष्कर्म व जलाने के आरोप में लोकेंद्र और अर्चना को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें