फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहनवाज को धमकी, 'मोदी भी नहीं बचा पाएंगे'

विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ भाजपा नेता व पार्टी प्रवक्ता सैय्यद शाहनवाज हुसैन को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है। शनिवार देर रात पटना से दिल्ली आने के बाद एयरपोर्ट से घर लौटते समय दुबई के नंबर से उन्हें दो बार धमकाया गया।
विज्ञापन


फोन करने वाले ने प्रधानमंत्री मोदी की तरफदारी नहीं करने को कहा। खबरों के मुताबिक उन्हें टीवी पर पार्टी की ओर से होने वाली बहसों में हिस्सा न लेने की भी हिदायत दी गई।

घर पहुंचने पर शाहनवाज ने मामले की शिकायत संसद मार्ग थाने में की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर जान से मारने की धमकी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। लोकल पुलिस, स्पेशल सेल के अलावा अन्य जांच एजेंसियां कॉलर के बारे में पता लगाने में जुट गईं हैं।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शनिवार देर रात करीब 11.30 बजे शाहनवाज हुसैन फ्लाईट से पटना से दिल्ली आए थे। एयरपोर्ट से अपनी कार में घर जाते समय शाहनवाज के मोबाइल फोन पर विदेशी नंबर से कॉल आई।

'मोदी की तारिफ करना छोड़ दें'

कॉलर ने शाहनवाज से पार्टी छोडऩे की बात पर धमकाना शुरू कर दिया। उसका कहना था कि वह नरेंद्र मोदी की तारीफ करना छोड़ दें।

ऐसा न करने पर उन्हें परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने की धमकी दी गई। कॉलर ने यहां तक धमकी दी कि अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उन्हें नहीं बचा पाएंगे।

पुलिस के मुताबिक रास्ते में शाहनवाज के फोन पर इस तरह की कॉल दो बार आई। घर पहुंचते ही निजी सहकर्मी और सुरक्षा कर्मियों ने मामले की सूचना संसद मार्ग थाने को दी।
विज्ञापन

पुलिस महकमें में हड़कंप

खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आलाधिकारी देर रात को ही पहुंच गए। एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिस 14 डिजिट के नंबर से शाहनवाज हुसैन को कॉल की गई वह दुबई का है। उसकी लोकेशन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
एसबीएस त्यागी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, नई दिल्ली जिला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें