जामा मस्जिद, दिल्ली ने शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी की मौत की खबर को अफवाह बताया है। जामा मस्जिद के सचिव अंसारुल हक ने जो बयान जारी किया है उसे बुखारी के बेटे शाबान ने इंस्टा पर शेयर किया है।
विज्ञापन
इस बयान के मुताबिक इमाम बुखारी की मौत की खबर कोरी अफवाह है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया है कि उनकी तबीयत ठीक है और वे अस्पताल से जल्द छुट्टी पाएंगे।