आज शाहीन बाग कॉलोनी के अंदर से गुजरने वाली चालीस फुटा रोड आम लोगों के लिए खोलने पर सहमति बनाई गई है। प्रदर्शनस्थल से एलान किया गया है कि अंदर की चालीस फुटा रोड को घंटे भर में खाली कर आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इस रोड पर से ठेले, खोमचे और पार्किंग इत्यादि हटा दी जाएगी, ताकि स्कूल की गाड़ियां और एंबुलेंस यहां से आसानी से निकल सकें।