संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ पिछले दो महीनों से शाहीन बाग में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इस प्रदर्शन से कालिंदी कुंज वाली सड़क पूरी तरह से बंद है, जिसके चलते आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका डाली गई है जिसके बाद अदालत ने प्रदर्शनकारियों से मध्यस्थता करने के लिए एक पैनल बनाया है।
Teesta Setalvad tutoring Shaheen Bagh protestors on what questions to ask the interlocutors, appointed by the Supreme Court... See how organic and spontaneous this movement is? pic.twitter.com/gsZCBS5l0t
अमित मालवीय ने जो वीडियो ट्वीट किया है उसमें तीस्ता सीतलवाड़ के साथ एक युवती प्रदर्शनकारियों के सामने कुछ सवालों को समझाती दिख रही है। वो ये भी कहते हुए सुनी जा सकती है कि ये सवाल हैं लेकिन जवाब किसी को नहीं देने हैं।
पहला सवाल: क्या शाहीन बाग आंदोलन की जगह बदलने से आंदोलन कमजोर होगा?
दूसरा सवाल: अगर जगह बदलने की बात होती है तो महिलाओं की हिफाजत की जिम्मेदारी कौन लेगा?
तीसरा सवाल: आंदोलन की वजह से कुछ पब्लिक को दिक्कत हो रही है, इसके बारे में हमें क्या करना है?
चौथा सवाल: आधा रास्ता खोलने से मसला हल होगा क्या?
पांचवां सवाल: क्या शाहीन बाग आंदोलन का रंगरूप बदलने से आंदोलन कमजोर होगा क्या?
जब युवती सवाल पूछ लेती है तो तीस्ता सीतलवाड़ माइक ले लेती हैं। वह प्रदर्शनकारियों को सवालों के मतलब समझाती हैं। वह कहती हैं कि रंग-रूप का मतलब ये है कि आप लोग 24 घंटे यहां न बैठें। दिन में कुछ समय के लिए या हफ्ते में एक-दो बार या शाम को ही आएं। हालांकि आखिर में वो ये जरूर कहती हैं कि ये सवाल हमारे हैं लेकिन जवाब आपके ही होंगे।