फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहीन बाग में पिस्तौल लेकर पहुंचे मोहम्मद लुकमान ने दी ये सफाई, पुलिस ने बुलाया

Wed, 29 Jan 2020 12:45 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मोहम्मद लुकमान - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

शाहीन बाग में पिस्तौल लेकर प्रदर्शनकारियों से मिलने पहुंचे शख्स की पहचान मोहम्मद लुकमान के रूप में हुई है और उसे बुधवार को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है। इस बीच मोहम्मद लुकमान ने अपनी सफाई दी है।

विज्ञापन


मोहम्मद लुकमान ने कहा कि मैं शाहीन बाग के धरनास्थल पर प्रदर्शनकारियों से बात करने गया था कि आप लोग अपना प्रदर्शन खत्म कर दें क्योंकि इससे काफी परेशानी हो रही है। लुकमान ने कहा कि मैं हमेशा ही अपने साथ अपनी पिस्तौल रखता हूं, उसे वहां मौजूद किसी ने देख लिया होगा और उसी ने वहां मंच पर हंगामा किया। मुझे नहीं पता ये कौन है।


मंगलवार को क्या हुआ शाहीन बाग में
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मंगलवार दोपहर एक शख्स पिस्टल लहराते हुए मंच तक पहुंच गया। शख्स के मंच पर पहुंचते ही हंगामा मच गया।
विज्ञापन


हाथ में पिस्टल पकड़े शख्स ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से चंद मिनटों में मंच खाली करने की चेतावनी दी। इस दौरान मंच के पास अफरातफरी का माहौल था। वहां मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ कर मंच से बाहर हटाया।

विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पिस्टल लहराने वाला शख्स राजनीतिक पार्टी से जुड़ा है। वहीं, शाहीन बाग पुलिस का कहना है कि उनके पास पिस्टल लहराने की कोई सूचना नहीं है। हालांकि प्रदर्शन में पिस्टल लहराते  हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं।

प्रदर्शनकारी तासीर अहमद का कहना है कि पिस्टल लहराने वाला शख्स राजनीतिक पार्टी से जुड़ा है। वह मंच पर चढ़कर जान से मारने की धमकी दे रहा था। प्रदर्शनकारी शकील का कहना है कि आरोपी एक बिल्डर का पुत्र है, जिसे एक बड़े नेता का समर्थन है।

आरोप है कि पिस्टल लहराने वाले शख्स ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि उनकी वजह से सैकड़ों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैै। नोएडा जाने वालों को कई किलोमीटर का लंबा सफर तय करना पड़ता है।

वहीं, इस पूरे हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर शाहीन बाग पहुंचने वाले लोगों की भीड़ बढ़ गई। उधर, इस पूरे प्रकरण की जानकारी होने से स्थानीय पुलिस ने साफ इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें