फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहीन बाग फायरिंगः दोस्त की बाइक पर बैठकर आया था कपिल गुर्जर

Tue, 04 Feb 2020 06:33 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कपिल गुर्जर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

शाहीन बाग में प्रदर्शन स्थल के पास गोली चलाकर सनसनी फैलाने वाला कपिल गुर्जर दोस्त के साथ बाइक पर बैठकर शाहीन बाग आया था। पूछताछ में यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस अब उसके दोस्त की तलाश कर रही है। उधर, जांच के दौरान कपिल के किसी भी संगठन से जुड़े होने का पता नहीं चला है। पुलिस उसके मोबाइल और सीडीआर से जांच कर रही है।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि कपिल ने अपने एक दोस्त से साथ में शाहीन बाग चलने को कहा था। दोस्त ने उसे शाहीन बाग छोड़ा। 

कपिल ने दोस्त से कुछ देर रुकने के लिए भी कहा था। कपिल पकड़ा गया तो दोस्त वहां से चला गया। उधर, पुलिस आशंका जता रही थी कि कपिल किसी संगठन से जुड़ा है। जांच के दौरान उसके किसी संगठन से जुड़ने की बात सामने नहीं आई है। शनिवार को शाहीन बाग इलाके में नारेबाजी कर हवा में दो गोलियां चलाने वाले दल्लूपुरा निवासी कपिल गुर्जर को दो दिन के रिमांड पर लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें