फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद स्क्वाड्रन लीडर की पत्नी बोलीं, 'पति पर गर्व और एयरफोर्स पर है पूरा भरोसा'

Thu, 07 Feb 2019 03:30 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
शहीद समीर अबरोल की पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिराज 2000 विमान हादसे में शहीद हुए स्क्वाड्रन लीडर समीर अबरोल के भाई सुशांत अबरोल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है कि उनके भाई ने अंतिम सांस तक एयरफोर्स के लिए काम किया है। उन्हें एयरफोर्स और न्यायिक व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। वह जांच पूरी होने तक इंतजार करेंगे।
विज्ञापन


एक फरवरी को एयरफोर्स के मिराज 2000 ट्रेनर विमान हादसे में शहीद होने वाले वाले स्क्वाड्रन लीडर समीर अबरोल के भाई ने सुशांत अबरोल ने मंगलवार की शाम इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है कि उनके परिवार को पब्लिक का सपोर्ट मिल रहा है, लेकिन उनके परिवार को बड़ी क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि समीर ने अंतिम सांस तक एयरफोर्स और देश की सेवा में काम किया।

जिस इमानदारी के साथ उनके भाई ने काम किया है। उसी इमानदारी से एयरफोर्स और न्यायिक व्यवस्था पर भरोसा है। शहीद की पत्नी गरिमा अबरोल ने बताया कि उन्हें भी एयरफोर्स पर पूरा विश्वास ह्रै क्योंकि मेरे पति ने जो शहादत दी है, उस पर सभी को गर्व है। हमको अब जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है। गौरतलब है कि मंगलवार को शहीद के घर पर रक्षामंत्री सीतारमन परिजनों को सांत्वना देने पहुंचीं थीं। उन्होंने जांच रिपोर्ट जल्द आने का भरोसा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें