फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डूसू चुनाव के लिए शहीद भगत सिंह कॉलेज ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया अपनाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
-डूसू चुनाव में पारदर्शिता की नई पहल, चुनावी नियमों की जागरूकता के लिए क्विज भी अनिवार्य
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव को लेकर शहीद भगत सिंह कॉलेज ने बड़ी पहल की है। कॉलेज ने पहली बार डूसू चुनाव के लिए ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया शुरू करेगा। इसके साथ ही संभावित उम्मीदवारों को चुनावी नियमों और दिशा-निर्देशों के प्रति जागरूक करने के लिए बहु विकल्पीय प्रश्नों पर आधारित जागरूकता क्विज में भाग लेने के लिए भी प्रोत्साहित करेगा।
शहीद भगत सिंह कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार अत्री के अनुसार ऑनलाइन नामांकन की व्यवस्था का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को अधिक सुगम, पारदर्शी और जवाबदेह बनाना है। डिजिटल माध्यम से नामांकन होने के कारण उम्मीदवारों को सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमों की जानकारी के लिए जागरूकता क्विज चुनाव प्रक्रिया को केवल चुनाव लडने तक सीमित न रखते हुए कॉलेज ने उम्मीदवारों में नियमों और जिम्मेदारियों की समझ विकसित करने पर भी जोर दिया है। इसी उद्देश्य से जागरूकता क्विज की पहल की गई है। क्विज में लिंगदोह समिति की सिफारिशों, डीयू के चुनाव संबंधी दिशा-निर्देशों, एनजीटी के निर्देशों तथा उच्च न्यायालय द्वारा जारी प्रासंगिक दिशा-निर्देशों से जुड़े सवाल शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें