फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: हिंसा में घायल डीसीपी को आया होश, डॉक्टरों ने बताया- अब खतरे से बाहर

Tue, 25 Feb 2020 10:53 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डीसीपी अमित शर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

नागरिकता कानून और एनसीआर के विरोध में दिल्ली के कुछ इलाकों में सोमवार को हुई हिंसा में घायल शाहदरा के डीसीपी अमित शर्मा की हालत अब सुरक्षित बताई जा रही है। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें होश आ गया है। सोमवार को गोकुलपुरी इलाके में बवाल के दौरान बुरी तरह घायल डीसीपी अमित शर्मा को पटपड़गंज स्थित जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

विज्ञापन


कल रात उनका ऑपरेशन हुआ और आज सुबह सीटी स्कैन किया गया जिसके बाद अब उनकी स्थिति पहले से बेहतर है। मालूम हो कि सोमवार को हुई हिंसा में डीसीपी अमित शर्मा और दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल रतन लाल उपद्रवियों का शिकार हो गए थे। हिंसा में हेड कांस्टेबल रतन लाल की मृत्यु हो गई, जबकि डीसीपी अमित शर्मा को बेहद गंभीर चोटें आई थीं। 

देर रात उनकी हालत नाजुक होती देखकर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। उनकी हालत देखते हुए पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक उनका हाल पता करने अस्पताल पहुंचे थे। पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी कि हेड कांस्टेबल रतन लाल के साथ ही छह अन्य लोगों ने भी इस हिंसा में अपनी जान गंवा दी। उपद्रव को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) को पांच मेट्रो स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट गेटों को बंद करना पड़ा था।
विज्ञापन


उपद्रवियों ने कई दुकानों और गाड़ियों में आग लगा दी थी। उन्होंने देर रात तक सड़कों पर दहशत फैलाया। पुलिस ने उपद्रवियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। चांद बाग और भजनपुरा में सीएए विरोधी और समर्थकों के बीच संघर्ष हुआ। पुलिस ने हिंसा प्रभावित दस इलाकों में धारा-144 लगा दी है। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शीर्ष अधिकारियों की आपात बैठक लेकर स्थिति की समीक्षा की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें