सड़कों की स्थिति इस कदर खराब है कि दो पहिया से लेकर ट्रक चालक भी दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। इसे लेकर कई बार शिकायत कर चुके हैं। बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। -नरेंद्र छाबड़ा, महासचिव, शाहदरा नॉर्थ ऑफ जीटी रोड औद्योगिक एसोसिएशन
यहां जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। असामाजिक तत्व इन कूड़े के ढेर में आग लगा देते हैं। इससे आग लगने की आशंका रहती है। -रमेश मंगला, सदस्य शाहदरा नॉर्थ ऑफ जीटी रोड औद्योगिक एसोसिएशन
स्ट्रीट लाइट नहीं होने से उद्योग पर भी प्रभाव पड़ता है। यहां आए दिन वारदातें होती हैं। इस पर सरकार व जिम्मेदार को ध्यान देने चाहिए। -सतीश गुप्ता कारोबारी, शाहदरा नॉर्थ ऑफ औद्योगिक क्षेत्र
यहां सड़कों और सीवर की स्थिति बेहद खराब है। इससे यातायात में परेशानी होती है। इससे उद्यमी परेशान हैं। कई बार शिकायत कर चुके हैं। -अनुज सिंघल, सदस्य शाहदरा नॉर्थ ऑफ जीटी रोड औद्योगिक एसोसिएशन
यहां स्ट्रीट लाइट की बड़ी समस्या है। शाम होते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। इससे महिला सुरक्षा को लेकर डर बना रहता है। -दिनेश कुमार, सदस्य, शाहदरा नॉर्थ ऑफ जीटी रोड औद्योगिक एसोसिएशन