फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहबेरी हादसा: एडीएम एलए और श्रम विभाग ने दी जांच रिपोर्ट

Tue, 31 Jul 2018 09:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहबेरी हादसे की मजिस्ट्रेट जांच चल रही है। एडीएम एलए और श्रम विभाग ने अपनी जांच रिपोर्ट जांच अधिकारी को सौंप दी है, लेकिन अभी प्राधिकरण, पुलिस व दादरी तहसील ने रिपोर्ट नहीं दी है। इस कारण जांच धीमी पड़ गई है। सोमवार को जांच अधिकारी एडीएम प्रशासन ने सभी को रिमाइंडर जारी किया है। वहीं मंडलायुक्त ने जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


17 जुलाई की रात शाहबेरी गांव में दो बहुमंजिला इमारतें गिर गई थीं। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई थी। जिलाधिकारी ने एडीएम प्रशासन को घटना की मजिस्ट्रेट जांच सौंपी थी और 15 दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी थी। आदेश के बाद एडीएम प्रशासन ने जांच शुरू की और हादसे से जुड़े सभी विभागों से उनकी रिपोर्ट मांगी। 27 जुलाई तक रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन अभी तक केवल एडीएम एलए और श्रम विभाग ने ही अपनी रिपोर्ट दी है, जबकि प्राधिकरण, दादरी तहसील और पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दी है। इनकी रिपोर्ट नहीं आने के कारण जांच धीमी पड़ गई है, जबकि 15 दिन पूरे होने में एक दिन शेष बचा है।

वहीं शासन के आदेश पर मंडलायुक्त भी जांच कर रही हैं। उन्होंने एडीएम से जांच रिपोर्ट मांगी है। इस संबंध में सोमवार को मंडलायुक्त ने प्राधिकरण और प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक की। एडीएम प्रशासन का कहना है कि जिन्होंने रिपोर्ट नहीं दी है, उनको रिमाइंडर जारी कर दिया गया है। अभी जांच पूरी होने में समय लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें