औरंगजेब रोड पर एक लंबी बहस और मतभेद के बीच इसका नाम हाल ही में बदला जा चुका है। अब दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता ने मांग की है कि शाहजहां रोड का नाम भी दशरथ मांझी के नाम पर रखा जाए। क्योंकि मुगल शासक शाहजहां 'वासना का प्रतीक' था।
भाजपा प्रवक्ता अश्वनी उपाध्याय ने पीएम नरेंद्र मोदी से अपने पत्र के माध्यम से कहा है कि वे संबंधित अधिकारियों को रोड के नाम को बदलने का आदेश करें।
उपाध्याय ने मांझी को प्रेम का प्रतीक बताते हुए उनके समर्पण, दृढ़ संकल्प और भक्ति की सराहना की है। जबकि मुगल शासक को पत्र में उन्होंने वासना का प्रतीक करार दिया है।
'मांझी हैं युवाओं के प्रेरणा स्रोत'
अश्वनी के मुताबिक मांझी देश के युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। हम सभी उनके लक्ष्य, दृढ़ संकल्प और जीवन के प्रति समर्पण से प्रेरणा ले सकते हैं। उनका जीवन संघर्ष से भरा हुआ है।
उन्होंने पीएम को लिखे पत्र में कहा है कि लाखों युवा प्रत्येक वर्ष शाहजहां रोड स्थित संघ लोक सेवा आयोग के मुख्यालय पहुंचते हैं। इसलिए आप संबंधित अधिकारियों को आदेश जारी कर रोड का नाम बदलवाने की कृपा करें।
शाहजहां रोड सेंट्रल दिल्ली में स्थित है। यह उत्तरी दिशा में इंडिया गेट जंक्शन तक और दक्षिण की ओर ताज मानसिंह होटल की ओर फैला है।
हाल ही में बदला गया औरंगजेब रोड का नाम
बिहार के मजूदर मांझी लोगों के बीच 'माउंटेन मैन' के तौर पर प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पहाडी के बीच से 360 फीट का रास्त केवल एक छेनी और हथौड़े की मदद से बनाया था।
गौरतलब है कि 28 अगस्त को दिल्ली नगर निगम ने औरंगजेब रोड का नाम बदलकर एपीजी अब्दुल कलाम रोड करने का फैसला किया था।
ये निर्णय समाज के एक बड़े तबके के अनुरोध के मद्देनजर लिया गया था। जोकि इसे डॉ कलाम को लोगों के राष्ट्रपति के तौर पर श्रृद्धांजलि मान रहे थे। दिल्ली बीजीपी प्रवक्ता ने इस लेकर ट्वीट भी किया।
Shahajahan is symbol of Lust&Cruelty.Dasharath Majhi is symbol of Love-Dedication-Determination&Devotion #RenameRoad @PMOIndia @narendramodi— Ashwini Upadhyay (@AshwiniBJP) September 20, 2015