एसएफआई ने मंडी हाउस सर्कल से शुक्रवार सुबह करीब पौने 12 बजे विरोध प्रदर्शन शुरू किया।
- फोटो : अमर उजाला
अभिव्यक्ति की आजादी की मांग को लेकर स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने शुक्रवार को मंडी हाउस से पार्लियामेंट स्ट्रीट तक विरोध मार्च निकाला, जिसमें देशभर से आए शिक्षकों व छात्रों ने हिस्सा लिया।
जंतर-मंतर में आयोजित प्रदर्शन में वरिष्ठ वामपंथी नेता सीताराम येचूरी ने जेएनयू व डीयू के रामजस कॉलेज में उठे विवाद पर बीजेपी और आरएसएस को जिम्मेदार ठहराया है।
देश की आजादी में जिन लोगों (मोदी सरकार पर तंज)का कोई योगदान नहीं था, वे आजकल राष्ट्रभक्त होने का सर्टिफिकेट बांट रहे हैं। अभिव्यक्ति की आजादी के नारे के साथ एसएफआई ने मंडी हाउस सर्कल से शुक्रवार सुबह करीब पौने 12 बजे विरोध प्रदर्शन शुरू किया।