फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 साल से हो रहा था महिला हवलदार से गैंगरेप, 4 बार कराया गर्भपात, फिर हुई गर्भवती

Mon, 10 Sep 2018 05:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगरेप का शिकार हो रही हेड कॉन्स्टेबल ने रविवार को महिला आयोग की टीम को आपबीती सुनाई। महिला थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत महिला पुलिस कर्मी के साथ चाकू के बल पर गैंगरेप करने के साथ-साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में रविवार को हरियाणा महिला आयोग की टीम ने पलवल का दौरा कर पीड़ित महिला हवलदार से बात की। टीम ने जिला पुलिस की टीम को भी फटकार लगाई तथा जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने के आदेश दिए। महिला आयोग की टीम ने मामले की पूरी जानकारी ली। टीम में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष प्रीति भारद्वाज और सदस्य रेनू भाटिया शामिल थीं। उन्होंने महिला थाना प्रभारी कमला देवी और डीएसपी रमेश कुमार को आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


हॉस्पिटल में भर्ती पीड़िता ने बताया कि चाकू की नोक पर उससे रेप किया जाता रहा। दरिंदों से से बचने के लिए वह बार-बार मकान बदलती, लेकिन हर बार उसे ढूंढकर रेप करते और चले जाते। डर की वजह से वह थाने में ही रहने लगी, लेकिन यहां भी महफूज नहीं थी। 4 बार उसका अबॉर्शन डरा-धमका कर करवाया गया। अब वह पांचवीं बार चार माह  की गर्भवती है। 

उल्लेखनीय है कि महिला थाने में हेड कांस्टेबल के पद कार्यरत 32 वर्षीय महिला पुलिस कर्मी ने शिकायत दर्ज कराई है कि वर्ष 2014 में उसकी ड्यूटी महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में थी। बस में आते-जाते समय पीड़िता की जान-पहचान पलवल के गांव अलावलपुर निवासी जोगेंद्र उर्फ मिंटू से हो गई। पीड़िता का आरोप है कि गत 15 जून वर्ष 2014 को जोगेंद्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया था और किसी को बताने पर जान से मारने और समाज में बदनाम करने की धमकी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पांचवीं बार गर्भवती है पीड़ित पुलिस कर्मी

जिसके कुछ वर्ष बाद पीड़िता का तबादला पलवल के महिला थाने में हो गया। आरोपी यहां पर भी पीड़िता महिला पुलिसकर्मी को अपनी हवश का शिकार बनाता रहा।  एक दिन आरोपी के भाई तोशराज ने भी चाकू के बल पर पीड़िता को अपनी हवश का शिकार बनाया। पीड़िता ने जब विरोध करना चाहा तो आरोपी व उनके सगे संबंधी बहन प्रीति, जीजा पप्पू व एक साथी नरेंद्र ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। 

महिला आयोग की टीम द्वारा रविवार को ली गई जानकारी में सामने आया है कि पीड़ित महिला हवलदार चार माह की गर्भवती है। उसने महिला आयोग की टीम को दी जानकारी में बताया कि आरोपी द्वारा धमका कर उसका पहले भी चार बार गर्भपात करा चुका है। आयोग की उपाध्यक्ष प्रीति भारद्वाज व सदस्य रेनु भाटिया ने पीड़िता का अल्ट्रासाउंड कराने व 164 का बयान कराने को भी कहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें