फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 रुपये का लालच देकर 2 लोगों ने मासूम से क्लीनिक में किया दुष्कर्म, डॉक्टर ने दिखाई दरिंदगी

Tue, 30 Oct 2018 10:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। मासूम को बच्ची के साथ हैवानियत की गई। घटना गाजियाबाद जिले के मुरादनगर की है। 
विज्ञापन


नगर की एक कालोनी में घर के बाहर खेल रही कक्षा एक की छात्रा को अगवा कर क्लीनिक में झोलाछाप डॉक्टर समेत दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे की है। 

पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा है। आरोपियों पर धारा 376 डी और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों आरोपी फरार हैं। कालोनी में तनाव के चलते पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन


कालोनी में दंपति परिवार के साथ रहता है। उनकी तीन बेटियां हैं। रविवार को दंपति पिलखुवा में बीमार रिश्तेदार को देखने गया था। तीनों बेटियां घर पर अकेली थीं। रात करीब साढ़े आठ बजे दूसरे नंबर की बेटी (7) घर के बाहर खेल रही थी। 

परिजनों के मुताबिक, युवक घर के बाहर खेल रही उनकी बेटी को 20 रुपये का लालच देकर ले गया। बहन के साथ हुई घटना से उनकी दोनों बच्चियां भी सहमी हुई हैं। 

आरोप है कि यहां झोलाछाप डॉक्टर और युवक ने मासूम से सामूहिक दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद लहूलुहान हालत में मासूम घर पहुंची और बेहोश गई। करीब साढ़े दस बजे दंपति घर पहुंचे और बच्ची की हालत देख उसे निजी अस्पताल ले गए। अस्पताल में बच्ची ने परिजनों को आपबीती बताई। 

मामले में एसओ लक्षेंद्र सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर सोमवार रात झोलाछाप डॉक्टर शोएब और फारूख के खिलाफ धारा 376 डी और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों फरार हैं।

भड़क उठे लोग
सात वर्ष की मासूम बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म की बात कालोनी में फैली तो लोग भड़क उठे। 16 घंटे बाद आरोपियों की पहचान होने पर पर लोगों ने पहले फारूख को पकड़ उसकी जमकर धुनाई की, लेकिन वह चकमा देकर भाग गया।

इसके बाद लोगों ने हंगामा कर उसके मकान के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी। लोग मकान में आग लगाने पर आमादा थे। लेकिन इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस ने आरोपी के परिजनों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप, रात में दर्ज नहीं की रिपोर्ट

दुष्कर्म का शिकार हुई मासूम बच्ची को परिजन डॉक्टर के पास ले गये थे। डॉक्टर ने दंपति को बताया था कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। इसके बाद परिजनों ने कस्बा चौकी पर शिकायत करने पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने सुबह आने की बात कहकर टरका दिया।

यह पहली घटना नहीं
अभी करीब बीस दिन पहले ही नगर की एक कालोनी में अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म के बाद सात वर्ष की मासूम बच्ची की हत्या कर दी गई थी। दरिंदों ने मासूम का शव धार्मिक स्थल की छत पर फेंक दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें