फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशु गुरुदेव पर आरोप लगाने वाली महिला आई सामने, किए चौंकाने वाले ये 5 बड़े खुलासे

Mon, 10 Sep 2018 01:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Rape Victim
आसाराम बापू, गुरमीत राम रहीम, वीरेन्द्र दीक्षित, शनिधाम मंदिर के संस्थापक दाती महाराज के बाद एक और बाबा पर गैंगरेप के आरोप लगे हैं। महिला व उसकी उसकी बेटी से कई सालों से चल रहे इस यौन शोषण के मामले में कई ऐसे चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं जिससे आपका धर्मगुरुओं से विश्वास ही उठ जाएगा। दिल्ली के हौज खास थाना पुलिस ने यूपी के गाजियाबाद निवासी महिला ने बाबा आशु गुरुदेव, उसके बेटे व दोस्त पर 5 बड़े आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दक्षिण जिला डीसीपी विजय कुमार ने बताया कि मामले की तफ्तीश दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को सौंप दी गई है। पढ़िए क्या हैं वो 5 बड़े आरोप...
विज्ञापन

2 of 6
MP Rape
पहला आरोप- पीड़िता ने पहला बड़ा आरोप जो लगाया है वो ये है कि आशु गुरुदेव ने उसे धमकी दी है। पीड़िता के अनुसार साल 2017 में आशु गुरु के बेटे ने कहा कि तू अब अपनी बेटी लेकर हमारे पास आ। इस बात की शिकायत जब पीड़िता ने गुरुदेव से की तो वो महिला को उल्टा ही धमकाने लगा। उसने पीड़िता से कहा तू मेरी गुलाम है और अब तेरी बेटी मेरी गुलामी करेगी। बाद में जब वह गुरुदेव के आश्रम गई तो आरोपी बाबा और उसके साथी ने महिला के साथ मारपीट और बेटी को लेकर आने को कहा। पीड़िता जब अपनी बेटी को आश्रम लेकर पहुंची तो बाबा आशु ने उसकी बेटी से भी छेड़छाड़ की और फिर आश्रम से चले गए।
विज्ञापन

3 of 6
child rape
दूसरा आरोप- महिला ने हौजखास थाना पुलिस में बाबा पर दूसरा आरोप जो लगाया वो ये कि वह बाबा आशु को वर्ष 2008 से जानती है। उसकी बेटी उस समय छह वर्ष की थी और पोलियो से पीड़ित है। आरोपी बाबा ने महिला से इलाज के लिए बेटी को रोहिणी स्थित आश्रम में लाने को कहा। आरोप है कि आशु बच्ची को निर्वस्त्र कर उसकी मालिश करता था। बच्ची छोटी थी तो उसे बाबा के इरादों पर शक नहीं हुआ। ये सिलसिला वर्ष 2013 तक चलता रहा।

4 of 6
डेमो इमेज
तीसरा आरोप- पीड़िता ने तीसरा आरोप जो लगाया है वो बाबा के मैनेजर पर है। पीड़िता वर्ष 2013 में दीवाली देने बाबा के रोहिणी स्थित आश्रम में गई थी, जहां आश्रम के मैनेजर ने उसे नशीला शीतल पेय पिला दिया। इसके बाद बाबा व उसके साथियों ने उसके साथ गैंगरेप किया, जिससे वह बेहोश हो गई। होश आने पर जब उसने अपने साथ हुए गलत काम के बारे में बाबा से पूछा और कहा कि वह ये बात सब को बताएगी तो बाबा ने उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपी बाबा ने उसे धमकी दी कि अगर वह किसी को बताएगी तो वह उसके पति और बच्ची को जान से मार देगा। डर के कारण पीड़िता ने यह बात मन में दबाए रखी। उसके बाद दुराचार का यह सिलसिला चलता रहा। जब भी मौका मिलता गुरुदेव उसके साथ बलात्कार करते रहे।
विज्ञापन

5 of 6
Nirbhaya Rape Case
चौथा आरोप- चौथा आरोप महिला ने बाबा के बेटे और दोस्त पर लगाया। महिला ने अपनी शिकायत में यह आरोप लगाया कि सिर्फ बाबा ही नहीं उसके बेटे ने अपने बिल्डर दोस्त के साथ मिलकर उसका रेप किया। बाबा के बेटे समर और उसके दोस्त सौरभ ने महिला से 2016 में अप्राकृतिक यौनाचार किया। जब इसकी शिकायत उसने बाबा से की तो वह कुछ नहीं बोला। उसके बाद बाप-बेटे दोनों मिलकर लगातार उसका यौन शोषण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
good work by delhi police
पांचवां आरोप- महिला ने पुलिसवालों पर भी लापरवाही का बड़ा आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पहले तो पुलिसवाले उसकी रिपोर्ट तक दर्ज करने को तैयार नहीं थे। आरोपी बाबा से पैसे लेकर वह केस को रफा-दफा करने में लगे थे। इस मामले में पीड़िता ने महिला आईओ को भी कई बार फोन कर मदद मांगनी चाही लेकिन उसने महिला का फोन तक नहीं उठाया। हालांकि बाद में मामला दर्ज हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें