एम्स में कोरोना संदग्धि मरीजों की सेवा में लगे डॉक्टरों को भेंट किए रोबोट कोरोना संदिग्ध मरीजों के संपर्क में आने वाले डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ को वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए सेवरॉन फाउंडेशन नाम की संस्था ने शुक्त्रस्वार को एम्स को दो रोबोट भेंट किए हैं। मिलाग्रो आइ मैप और मिलाग्रो ह्यूमनोइन नामक इन दो रोबोट को मिलाग्रो रोबोट्स नाम की कंपनी ने डिजायन किया है। मिलाग्रो कंपनी के फाउंडर राजीव करावल का कहना है कि अस्पातल के लिए यह रोबोट बहुत मददगार साबित होंगे। एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने इस नेक काम के लिए संस्था को शुक्त्रिस्या अदा किया है।
ऐसे काम करेंगे रोबोट
मिलाग्रो आइमैप रोबोट फर्श साफ करने का काम करेगा। इस रोबोट में लगे सेंसर तुरंत पता लगा लेंगे कि फर्श में पड़ी गंदगी में कोरोना वायरस है या नहीं और यदि वायरस डिटेक्ट हो जाता है तो यह उसे तुरंत खत्म कर देगा। वहीं मिलाग्रो ह्यूमनोइड रोबोट की मदद से डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ बिना नजदीक जाए कोरोना संदिग्ध मरीजों से बात कर सकेंगे।