दिल्ली के देवली इलाके में बारिश के बीच एक निजी पार्किंग की दीवार अचानक ढह गई। हादसे में पार्किंग में खड़े करीब 8-10 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, इलाके के पीछे काम चल रहा था और पूरी गली खोद दी गई थी, जिसके चलते वहां पानी जमा हो गया था।
विज्ञापन
एक स्थानीय निवासी ने बताया कि वह करीब आठ साल से यहां वाहन पार्क कर रहे हैं, लेकिन इससे पहले कभी ऐसी समस्या नहीं हुई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एमसीडी की ओर से काम ठीक से नहीं किया गया। गलियां खोदी गई हैं, सीवर भरे हुए हैं और मानसून के दौरान पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। पानी की निकासी नहीं होने के कारण दीवार ढहने की घटना हुई।