फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: मदनपुर खादर में सिलेंडर फटने से तीन लोग झुलसे, एक की हालत गंभीर; दमकल की गाड़ियां मौके पर

Sat, 21 Feb 2026 08:22 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सिलेंडर फटने से तीन लोग झुलसे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक घर में सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों में एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रसोई में गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण यह विस्फोट हुआ, जिसकी चपेट में आकर घर के तीन सदस्य झुलस गए। विस्फोट की आवाज इतनी तेज थी कि आस-पड़ोस के लोग सहम गए और तुरंत मौके पर पहुंचे।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर रवाना हो गईं। अग्निशमन कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाने का काम शुरू किया और झुलसे हुए लोगों को बाहर निकाला। 
विज्ञापन


घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल इलाज शुरू कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, तीन में से एक व्यक्ति की हालत चिंताजनक बनी हुई है। अन्य दो घायलों का भी इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें