फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल पहले दंपति को सौंपा था अपना बच्चा, अब वापस लेने के लिए हो रही परेशान

Wed, 24 Jan 2018 10:36 AM IST
नेहा शर्मा/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
crying
विज्ञापन

सात साल पहले एक लाचार मां ने अपने बच्चे के बेहतर भविष्य के लिए उसको एक दंपती को सौंप दिया था, लेकिन अब मां की ममता जाग उठी है।

विज्ञापन


उसने दंपती से बच्चा लौटाने के लिए कहा है, लेकिन अब दंपती बच्चे को लौटाना नहीं चाहता। ऐसे में मां ने चाइल्ड लाइन संस्था से बच्चे को दिलाने की गुहार लगाई है।

सेक्टर-45 में रहने वाली एक महिला सात साल पहले आर्थिक रूप से कमजोर होने की वजह से अपने बच्चे को पढ़ाने असमर्थ थी। उस दौरान किसी ने उसकी मुलाकात एक दंपती से करवाई, जिनकी संतान नहीं थी।
विज्ञापन


दंपती के कहने पर मां ने बच्चे को उन्हें सौंप दिया, लेकिन अब वही मां अपने बच्चे को वापस चाहती है, जबकि दंपती बच्चे को देना नहीं चाहता है। दंपती मेरठ रहने चला गया है।

चाइल्ड लाइन के को-ऑर्डिनेटर सत्यप्रकाश ने बताया कि महिला का कहना है कि 7 साल पहले उसने बच्चे को एक दंपती को सौंप दिया था। अब दंपती मेरठ चला गया है।

महिला ने दंपती से बच्चे लौटाने को कहा, लेकिन अब वह बच्चा देने से मना कर रहे हैं। महिला के पास कोई सबूत नहीं है कि वह बच्चा उसका है, ऐसे में चाइल्ड लाइन उसकी कोई मदद नहीं कर सकती। महिला को पुलिस थाने जाने जाकर ही शिकायत दर्ज कराने को कहा है।

विज्ञापन

कानूनी प्रक्रिया पूरी करके ही गोद लें

- फोटो : अमर उजाला
चाइल्ड लाइन के पास पहले भी इस तरह के मामले आ चुके हैं। पहले मां खुद से अपनी मर्जी से बच्चे को बेहतर भविष्य के लिए सौंप रही हैं, बाद में बच्चा लेने के लिए गुहार लगा रही हैं।

कोर्ट में भी ऐसे कई मामले पहुंच चुके हैं। चाइल्ड लाइन के को-ऑर्डिनेटर सत्यप्रकाश ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया से ही बच्चा गोद लेना चाहिए।

अगर कोई दंपती ऐसे ही किसी मां से बच्चा ले लेगा, तो उस पर कार्रवाई हो सकती है। बच्चा गोद लेने के लिए दंपती को एडोप्शन सेंटर में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। उसके बाद देखा जाता है कि दंपती बच्चे का ध्यान रख सकता है या नहीं। उसके बाद ही बच्चा सौंपा जाता है।

जिले में नहीं है कोई एडोप्शन सेंटर
जिले में कोई एडोप्शन सेंटर नहीं है। अगर किसी को बच्चा गोद चाहिए, तो मथुरा में एडोप्शन सेंटर पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। उसके बाद परिवार से संपर्क किया जाएगा। लोग लंबे समय से शहर में एडोप्शन सेंटर बनाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें