उत्तरी दिल्ली की एक कॉलोनी में सात वर्षीय बच्ची से उसके पड़ोसी ने छेड़छाड़ की। 26 वर्षीय आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) राजा बंठिया ने बताया कि घटना सुबह उस समय हुई जब बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी, जिसके बाद उन्होंने आरोपी को पकड़ा।
विज्ञापन
डीसीपी बंठिया ने बताया कि इसके बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। डीसीपी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और मामला दर्ज कर लिया गया है। उसी इलाके का रहने वाला आरोपी फिलहाल स्थानीय अस्पताल में अपनी चोटों के लिए इलाज करा रहा है।