फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी की गंदी नजर: खेल के बाद खेल रही थी सात साल की बच्ची, युवक ने की छेड़छाड़; लोगों ने पकड़कर की पिटाई

Mon, 09 Jun 2025 04:41 PM IST
श्याम जी. पीटीआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में पड़ोसी युवक ने सात साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। स्थानीय लोगों ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। वहीं, अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी दिल्ली की एक कॉलोनी में सात वर्षीय बच्ची से उसके पड़ोसी ने छेड़छाड़ की। 26 वर्षीय आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) राजा बंठिया ने बताया कि घटना सुबह उस समय हुई जब बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी, जिसके बाद उन्होंने आरोपी को पकड़ा।

विज्ञापन


डीसीपी बंठिया ने बताया कि इसके बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। डीसीपी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और मामला दर्ज कर लिया गया है। उसी इलाके का रहने वाला आरोपी फिलहाल स्थानीय अस्पताल में अपनी चोटों के लिए इलाज करा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें