फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक बना हैवान: नोएडा में अध्यापक ने सात साल की बच्ची से की दरिंदगी, मासूम की आपबीती सुनकर दंग रह गए परिजन

Sat, 12 Aug 2023 03:07 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

बताया जा रहा है आरोपी को मोबाइल लोकेशन की मदद से पुलिस ने दबोचा है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में गुरु और शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां सेक्टर 40 स्थित एक स्कूल में सात साल की बच्ची के साथ स्कूल के शिक्षक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने मासूम के परिजनों की ओर से मिली शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नोएडा के सेक्टर-39 में स्थित एक स्कूल में चार दिन पहले बच्ची गई थी। जहां स्कूल के शिक्षक ने उसके साथ दरिंदगी की। घटना के बाद से ही बच्ची शांत-शांत थी। परिजनों ने उसका बर्ताव देखकर उससे शांत रहने की वजह पूछी। जिस पर बच्ची ने घरवालों को उसके साथ हुई दरिंदगी के बारे में बताया। बताया जा रहा है आरोपी को मोबाइल लोकेशन की मदद से पुलिस ने दबोचा है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। फिलहाल परिजन मामले पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें