राजधानी दिल्ली के कमला नगर मार्केट इलाके में शिक्षक व परिजनों द्वारा सात साल की बच्ची को अच्छेे और बुरे स्पर्श की जानकारी और बाहर की हर छोटी-बड़ी बात घर आकर शेयर करने के प्रति जागरूक करने से आरोपी अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सका है।
क्योंकि सात साल की छोटी बच्ची खतरा समझते ही टॉयलेट के बहाने से उठी और सीधे अपने मां-पापा को सारी बात बताई। पिता ने भी वक्त गंवाए महिला हेल्पलाइन पर फोन कर मदद मांगी और अब दिल्ली महिला आयोग के दखल से आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज हो गया है।
आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बताया कि महिला हेल्पलाइन 181 पर पीड़ित बच्ची के पिता ने फोन कर मदद मांगी थी। पीड़ित परिवार ने आयोग को बताया कि आरोपी (49 ) उनका पड़ोसी है।