फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सात पहलवान नेशनल स्कूल गेम्स के लिए चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित ट्रायल में दिखाया दम, एकेडमी में खुशी का माहौल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। नरेला की वीरेंद्र स्पोर्ट्स एंड एजुकेशन एकेडमी के सात पहलवानों का नेशनल स्कूल गेम्स के लिए चयन हुआ है। छह अक्टूबर को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित दिल्ली स्टेट स्कूल सिलेक्शन ट्रायल में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके बाद सात पहलवानों ने राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले स्कूल खेलों के लिए जगह बनाई। इस उपलब्धि से एकेडमी के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगी स्टाफ में खुशी का माहौल है। नेशनल स्कूल गेम्स के लिए चयनित पहलवानों में रमन का चयन 38 किलोग्राम भार वर्ग, देव का 41 किलोग्राम, खुशवंत का 48 किलोग्राम, नमन का 52 किलोग्राम, गोविंद का 55 किलोग्राम, नैतिक का 75 किलोग्राम और लकी का 80 किलोग्राम भार वर्ग में हुआ है। सभी पहलवान अब राष्ट्रीय स्कूल खेलों में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों की इस सफलता में प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और सहयोगी स्टाफ की भूमिका भी अहम रही है। स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण और उचित अवसरों की अहम भूमिका होती है। वीरेंद्र स्पोर्ट्स एंड एजुकेशन एकेडमी के सात पहलवानों का राष्ट्रीय स्कूल खेलों के लिए चयन नरेला के उभरते खिलाड़ियों की उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें