पूर्वी दिल्ली। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान के तहत 18 और 25 अक्टूबर को विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिले की सात विधानसभा त्रिलोकपुरी, कोंडली, पटपड़गंज, लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर, कृष्ण नगर और गांधी नगर के सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी मौजूद रहेंगे। नागरिक 30 अक्टूबर तक दावे व आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। नया नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6, आपत्ति हेतु फॉर्म-7 और पता बदलने अथवा संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरना होगा। सहायता के लिए हेल्पलाइन 1950 तथा जिला नोडल अधिकारी विजय सिंह व राजीव रंजन से संपर्क किया जा सकता है। ब्यूरो