फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए कोरोना स्ट्रेन से संक्रमित लोगों के संपर्क में आए सात तलाशे

Sat, 26 Dec 2020 05:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
new Corona strain - फोटो : iStock
विज्ञापन

दिल्ली सरकार प्रशासन ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर दिल्ली में सात ऐसे लोगों को ढूंढा है जो एसओपी लागू होने से एक दिन पहले ब्रिटेन से दिल्ली आ गए थे। प्रशासन को सात ऐसे लोग मिले हैं। इन्हें ऐरोसिटी में स्थित पांच सितारा होटल में आईसोलेशन में रखा गया है। सात दिन बाद इन लोगों का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। साथ ही इन लोगों के संपर्क में आए लोगों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। दिल्ली में ब्रिटेन से लौटे कुल 68 यात्रियों को अलग-अलग जगहों पर आईसोलेशन में रखा गया है। ब्रिटेन से आए लोग दो सप्ताह बाद भी कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। ये सात लोग किस तरह और किन-किन लोगों के संपर्क में आए यह चिंता वाली बात है।  

विज्ञापन


ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन के सामने आने के बाद भारत सरकार ने एसओपी लागू की है। एसओपी लागू होने के बाद ब्रिटेन से आए उन लोगों को आईसोलेशन में रखा जा रहा है जो फ्लाइट में कोरोना संक्रमित यात्रियों के तीन सीट आगे तक और तीन सीट पीछे तक बैठे हुए थे। फ्लाइट में कोरोना संक्रमित यात्रियों के संपर्क में आए 56 यात्रियों को ऐरोसिटी में स्थित पांच सितारा होटल एलोफ्ट में रखा गया है। इन यात्रियों से ही होटल का खर्चा लिया जा रहा है। इसके अलावा तीन यात्रियों को साकेत और दो को फतेहपुरबेरी इलाके में रखा गया है। 

आईजीआई एयरपोर्ट के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अब उन लोगों को भी ढूंढा जा रहा जो एसओपी लागू होने से एक दिन पहले ब्रिटेन से आए और वह कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए थे। ऐसे ही सात यात्रियों को दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर ढूंढा गया है। इन सातों यात्रियों को एलोफ्ट होटल में रखा गया है। एलोफ्ट होटल में ब्रिटेन से आए व आईसोलेशन किए गए यात्रियों की संख्या शुक्रवार शाम तक 63 हो गई थी। 
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर माइक्रो ग्रुपिंग अपनाई जा रही है...
आईजीआई एयरपोर्ट डीसीपी राजीव रंजन ने बताया कि एयरपोर्ट पर तैनात पुलिसकर्मी कोरोना बचाव के सभी तरीके अपना रहे हैं। सभी को माइक्रो ग्रुपिंग ऑफ पुलिसमैन सिस्टम को अपनाया जा रहा है। इस सिस्टम के तहत जिस पुलिसकर्मी की जहां ड्यूटी है उसे वहीं से ही घर भेजा रहा है। अलगे दिन वह थाने में आने की बजाय वह सीधा ड्यूटी पाइंट पर आ जाएगा। उन्होंने बताया कि होटल एलोफ्ट की भी सिविल डिफेंस व दिल्ली प्रशासन के साथ मिलकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें