फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जुआ खेलते हुए आम आदमी पार्टी के निगम पार्षद सहित सात गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित खबर
विज्ञापन


- बाहरी उत्तरी जिला स्पेशल स्टाफ ने मारा छापा, मौके से 4.35 लाख रुपये, ताश के पत्ते समेत अन्य सामान बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाहरी उत्तरी जिला के स्वरूप नगर इलाके में पुलिस ने एक कार्यालय में जुआ खेल रहे आम आदमी पार्टी के एक निगम पार्षद जोगिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। साथ ही महिला समेत छह अन्य को भी पकड़ा है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।



मामले में पुलिसकर्मी की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी के अनुसार शनिवार शाम को कादीपुर गांव स्थित एक कार्यालय में जुआ खेले जाने की जानकारी मिली। टीम ने उस कार्यालय पर छापेमारी की। वहां सात पुरुष और एक महिला ताश के पत्तों से जुआ खेलते हुए दिखाई दिए। पुलिस को देखकर संदिग्धों ने नकदी और ताश के पत्ते छिपाने की कोशिश करने लगे। लेकिन पुलिस टीम ने सभी को काबू में कर लिया। इस दौरान एक आरोपी वहां से भागने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने छापेमारी की पुष्टि की है। छानबीन के दौरान पुलिस को 4.35 लाख रुपये, ताश के पत्तों के दो बंडल और अन्य सामान मिले। पूछताछ में पता चला कि निगम पार्षद यहां अन्य लोगों के साथ जुआ खेल रहे थे। पुलिस इनसे पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह कार्यालय किसका है और यहां जुआ अड्डा चलाया जा रहा है या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें