नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के चुनाव को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सात शिक्षकों को अतिरिक्त सदस्य नियुक्त किया है। ये अतिरिक्त सदस्य डूसू के पदाधिकारियों और केंद्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव के संचालन में सहयोग करेंगे। नियुक्त किए गए सदस्यों में प्रो. अनुपम झा, प्रो. सुभाष आनंद, प्रो.अवधेश कुमार, प्रो. मुश्ताक ए कादरी, प्रो. नरेंद्र कुमार बिश्नोई, प्रो. डीउमा देवी और डॉ. सिद्धार्थ मिश्रा शामिल हैं। इससे पहले डीयू ने पांच अगस्त को केमिस्ट्री विभाग के प्रो. राज किशोर शर्मा को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया था। जबकि चीफ रिटर्निंग ऑफिसर यूनिवर्सिटी के लाइब्रेरियन प्रो. राजेश सिंह को बनाया गया है। ब्यूरो