फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्ड को बंधक बना फरार हुए सात नाबालिग लड़के, एक हफ्ते पहले ही हुए थे गिरफ्तार

Thu, 27 Jul 2017 02:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक सप्ताह पूर्व ही चोरी व लूटपाट के मामलों में दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से लाकर किया था बंद 
बाल संरक्षण गृह से सात नाबालिग लड़के फरार
-एक सप्ताह पूर्व ही चोरी व लूटपाट के मामलों में दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से लाकर किया था बंद      
-गार्ड को बना दिया बंधक, पेड़ पर चढ़कर दस फुट ऊंची दीवार फांदकर हुए फरार      -रोहिणी के अलीपुर में है बाल संरक्षण गृह,अमूमन इस बाल संरक्षण गृह में रखा जाता है बाल श्रमिकों को      
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहिणी जिले के अलीपुर स्थित बाल संरक्षण गृह से सात नाबालिग लड़के गार्ड को बंधक बनाकर फरार हो गए। देर रात को किसी तरह गार्ड ने खुद को मुक्त कराकर पुलिस व प्रशासन को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने गार्ड से शिकायत लेकर लड़कों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि एक सप्ताह पूर्व ही सभी सातों लड़कों को चोरी व लूटपाट के मामले में यहां लाया गया था। सभी की उम्र 16 से 18 के बीच है।

अलीपुर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक सभी लड़कों को मोर्या एंक्लेव, तिलक नगर, ख्याला, मॉडल टाउन और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से काबू किया गया था।
विज्ञापन


सभी लड़कों को बाकी लड़कों से अलग जगह पर रखा गया था। सोमवार रात के समय गार्ड सतबीर लड़कों को खाना देने के लिए आया था। इस बीच तीन युवकों ने बाथरूम में बर्तन धोने जाने की बात की। सतवीर उनके साथ चला गया।
विज्ञापन

बाथरूम में पहुंचते ही तीनों लड़कों ने सतवीर को काबू कर लिया

बाथरूम में पहुंचते ही तीनों लड़कों ने सतवीर को काबू कर लिया। बाकी लड़के भी वहां पहुंच गए। आरोपियों ने सतवीर के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके हाथ-पांव बांध दिए। वारदात के बाद आरोपी बाल संरक्षण गृह परिसर में लगे पेड़ पर चढ़े और 10 फुट ऊंची दीवार फांदकर मौके से फरार हो गए।

इधर देर रात को सतवीर ने खुद को मुक्त कराकर बाल संरक्षण गृह प्रशासन व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल सभी लड़के फरार हैं। बाल संरक्षण गृह प्रशासन का कहना है कि आमूमन यहां पर बाल श्रमिकों को रखा जाता है।

इसी वजह से यहां सुरक्षा व्यवस्था कम ही रहती है। इसी का फायदा उठाकर लड़के फरार हो गए। अलीपुर थाना पुलिस सभी लड़कों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें