फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सात अवैध बांग्लादेशियों को किया गया निर्वासित, पुलिस ने सभी को मेट्रो स्टेशन के पास से पकड़ा

Sun, 29 Dec 2024 07:14 PM IST
श्याम जी. पीटीआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में पुलिस ने सात अवैध अप्रवासियों को निर्वासित किया। पुलिस ने अर्जनगढ़ मेट्रो स्टेशन के पास पांच महिलाओं सहित बांग्लादेश के सात नागरिकों को पकड़ा।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिणी दिल्ली से कम से कम सात अवैध अप्रवासियों को निर्वासित किया गया। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अंकित चौहान ने शनिवार को कहा कि एक टीम ने फतेहपुर बेरी इलाके में अर्जनगढ़ मेट्रो स्टेशन के पास पांच महिलाओं सहित बांग्लादेश के सात नागरिकों को पकड़ा।

 

उन्होंने कहा कि झुग्गियों, श्रमिक शिविरों और अनधिकृत कॉलोनियों में छापे मारे गए, जिससे अवैध अप्रवासियों को पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान मोहम्मद उमर फारुक (33), रियाज मियां (20) और पांच महिलाओं के रूप में की गई है, जो सभी बांग्लादेश की रहने वाली हैं।

 

पूछताछ के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि वे अवैध रूप से सीमा पार कर आए थे और गुरुग्राम के राजीव नगर में रह रहे थे। डीसीपी ने कहा कि उनके मोबाइल फोन और दस्तावेजों के सत्यापन से उनकी बांग्लादेशी नागरिकता की पुष्टि हुई।

 

उन्होंने कहा कि आवश्यक दस्तावेज पूरे होने के बाद उन्हें विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें