फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहरः बस ने वैष्णो देवी से आ रहे सात को रौंदा, सभी मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख का एलान

Fri, 11 Oct 2019 09:44 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
बुलंदशहर में सड़क किनारे सो रहे 7 लोग आए बस की चपेट में, मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नरोरा में गांधी घाट पर श्मशान घाट के रास्ते के किनारे सो रही चार महिलाओं और तीन बच्चियों की एक यात्री बस की चपेट में आने से मौत हो गई। सभी लोग वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे। रात्रि में करीब ढाई बजे बस गांधी घाट पर आकर रुकी।

विज्ञापन


सुबह गंगास्नान कर वापस लौटने के इरादे से सभी यात्री इधर उधर सो गए जबकि मृतक सभी सातों श्मशान घाट के रास्ते के किनारे सड़क पर चटाई डाल कर लेट गए थे।

एसडीएम संजय कुमार, सीओ विक्रम सिंह व नरोरा आसपास थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। मृतकों में सभी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कोष से सभी मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये देने का एलान किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें